भागलपुर, फरवरी 18 -- खरीक बाजार स्थित मां चैत्रावली दुर्गा मंदिर परिसर से मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न गांवों की 651 महिलाएं और युवतियां शामिल हुई। कलश शोभायात्रा के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नौ दिवसीय महासूर्य नारायण यज्ञ का शुभारंभ हो गया। मंदिर परिसर में भव्य पूजा-अर्चना के साथ ध्वजारोहण कर कलश शोभायात्रा का समापन हुआ। वहीं आयोजन कमेटी के शंभनुथ झा, रामानंद चौधरी, राजेश झा, जयंत चौधरी आदि ने बताया कि बुधवार से 26 फरवरी तक सुबह में मंदिर परिसर में प्रवचन का आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...