भागलपुर, मई 12 -- नवगछिया, निज संवाददाता। खरीक थाना  थाना क्षेत्र के एनएच- 31 स्थित एक निजी कंपीनी के पेट्रोल पंप के पास सोमवार को दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर की हो गई। जिसमें एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, दूसरा ट्रक का चालक भागने में सफल रहा। जानकारी मिलते ही खरीक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने दलबल के साथ घटना स्थल पहुचे। एवं घायल चालक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पूर्णिया  जाने के दौरान रास्ते में ही चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत जलंगा नारायणपुर निवासी 23 वर्षीय याकूब अली के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- खरीक में दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर, चालक की मौतदुर्घटना का व...