भागलपुर, जुलाई 16 -- नवगछिया। निज संवाददाता। खरीक थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क पर  लत्तीपुर के पास गंगाधर बाबा स्थान के  समीप मंगलवार के अगले सुबह अवैध बालू मिट्टी लोड बेकाबू ट्रैक्टर के सड़क पर दौड़ लगा रहे तीन युवकों को रौंदने की घटना के बाद घायल दोनों युवक दिलखुश कुमार और आशीष कुमार  के स्वास्थ्य में सुधार है। जबकि दुर्घटना में मारे गए युवक मंचन कुमार के शव का दाह संस्कार गंगा घाट पर कर दिया गया है। वहीं दुर्घटना के बाद यातायात थाना में ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।यातायात थानाध्यक्ष  सुजीत वारसी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- खड़े ट्रक से मोपेड व बाइक टकराई, युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...