भागलपुर, अप्रैल 9 -- खरीक थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार बिहपुर के झंडापुर निवासी संतोष साह ने खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा कि मैं रोज की तरह मंगलवार की शाम भी करीब साढ़े छह बजे दुकान बंद कर घर चला गया। बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे जगा तो मैं अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को अपने मोबाइल से देखा तब घटना का पता चला। इसके बाद मैं दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है एवं दुकान के अंदर काउंटर में रखे दो किलो चांदी, 20 ग्राम सोना समेत अन्य सभी गहना-जेवर गायब हैं एवं पूरा दुकान खाली है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने दाव...