भागलपुर, फरवरी 14 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया मध्यनिषेध थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप बरामद की है। शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक टोल प्लाजा के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक से कुल 4195.80 लीटर शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 50,34,960 आंकी गई है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी से अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की सक्रियता का संकेत मिल रहा है। मौके से पुलिस ने एक आरोपी पिंटू महलदार (32 वर्ष), निवासी कुशिदा, थाना हरिचन्द्रपुर, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.