खगडि़या, नवम्बर 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता एनएच 31 बन्नी के निकट दो बाइकों के आमने सामने हुई टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान भागलपुर जिले के खरीक के रहने वाले अमन कुमार के रूप में की गई है। जख्मी स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.