गंगापार, मई 19 -- बारा/शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी के कारण गिरते जलस्तर के मद्देनजर तहसील प्रशासन और शंकरगढ़ प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। एसडीएम बारा डाक्टर गणेश कनौजिया‌‌ के निर्देश पर बीडीओ शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह ने ग्राम विकास अधिकारियों एवं पंचायत कर्मियों को ग्राम पंचायतों में खराब हैंडपंपों के तत्काल मरम्मत कराने‌ का आदेश दिया है।पाइप की लंबाई कम होने के कारण प्रभावित हैंड पंपों की पाइप बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। यदि किसी गांव में पेयजल संकट अधिक उत्पन्न होता है तो वहां टैंकरों के माध्यम से नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बताया कि शंकरगढ़ क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी के कारण जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है। अधिकांश ग्राम पंचायतों में पानी की व्यवस्था सामान्य है, लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पहल...