सिद्धार्थ, फरवरी 8 -- ककरहवा। कस्बे के पुलिस चौकी के नजदीक लगा सरकारी हैंडपंप तीन वर्षों से अधिक समय से खराब पड़ा है। इसी स्थान पर एक निजी विद्यालय पर संचालित होता है। विद्यालय के अध्यापक चंद्र प्रकाश ने बताया कि हैंडपंप खराब होने से बच्चों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है। स्थानीय निवासी पशुपति नाथ जायसवाल, भवानी प्रसाद वर्मा, अभिषेक गुप्त, विनोद कौशल, विजय गुप्ता, मनोज जायसवाल, चुल्हई गुप्त आदि ने खराब हैंडपंप को सही कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...