गढ़वा, अप्रैल 4 -- श्रीबंशीधर नगर। नगर पंचायत के वार्ड 17 के वार्ड पार्षद ओम प्रकाश चौबे ने बोर्ड की बैठक में खराब पड़े हैंडपंप को मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य में उपयोग में लाए जाने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता भी अच्छी हो यह सुनिश्चित हो ताकि हैंडपंड जल्द खराब न हो। गर्मी के दिनों में लोगों को जलसंकट का सामना न करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...