खराब हैंडपंपों को ठीक कराए जाने की मांग
उरई, अप्रैल 28 -- कोंच। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच नगर जालौन के कोंच में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। नगर के कई सार्वजनिक वाटर कूलर और हैंडपंप खराब पड़े होने से राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष रामकिशोर पुरोहित ने एसडीएम कोंच ज्योति सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि मुख्य चौराहा चंदकुआं पर लगा वाटर कूलर ठंडे पानी की जगह गर्म पानी दे रहा है। वहीं स्टेट बैंक के पास लगा वाटर कूलर बंद पड़ा है। यह भी पढ़ें- प्रचण्ड गर्मी में गर्म पानी दें रहे हैं वाटर कूलर कान्हा गौशाला हाटा के समीप लगे वाटर कूलर में मशीन ही नहीं है, जबकि नगर पालिका कार्यालय के पास पुराने सरकारी अस्पताल परिसर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.