बांदा, फरवरी 11 -- बांदा। संवाददाता नरैनी कस्बे में साप्ताहिक बाजार के दौरान यहां से गुजर रही स्कूल बस अचानक खराब हो गई। जिससे आधा घंटा जाम की स्थिति बनी रही। दोनों ओर लगी दुकानों के कारण कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे दोपहिया, चारपहिया वाहन और पैदल राहगीर जाम में फंस गए। काफी प्रयास के बाद भी बस स्टार्ट नहीं हुई। बस में बैठे स्कूली बच्चों को नीचे उतरकर बस में धक्का लगाना पड़ा। इसके बाद निकल सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...