बक्सर, मई 14 -- पैनी नजर नप ईओ ने संबंधित एनजीओ को लिखा पत्र 112 हाईमैक्स लाइट लगाने को फाइल तैयार डुमरांव, निज संवाददाता। शहर में सड़क व लाइट लगाने के बाद हुए भुगतान पर अब पैनी नजर रखी जा रही है। स्वच्छता पदाधिकारी और नगर प्रबंधक के कार्यभार संभालते ही पहल शुरू कर दी है। ईओ राहुलधर दूबे भी इस पर सख्त हैं। जो फाइल तैयार की गई है, उसके अनुसार लगी लाइट की जांच शुरू कर दी गई है। शुरूआती जांच में पता चला है कि लाइट लगाने में काफी मनमानी हुई है, जिसका खुलासा जल्द किया जायेगा। लाइट लगाने में कुछ मामले ऐसे आए हैं, जो फाइल में संख्या दिखाई गई है, धरातल पर नहीं है। यह भी पढ़ें- सख्ती: निगम के निर्माण कार्यों की जांच की तैयारी पूर्व ईओ मनीष कुमार के कार्य के दौरान ही अरबों रुपये खर्च कर शहर में सड़कों का जाल बिछाया गया था, जो छह माह के भीतर ही टूटक...