खराब हाईमास्ट को लेकर किया प्रदर्शन
आजमगढ़, जून 26 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चांदनी चौक तिराहे पर पूर्व सांसद संगीत आजाद की निधि से लाखों रुपये की लागत से लगी हाईमास्ट लाइट कई साल से खराब पड़ी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि 20-25 दिन पूर्व आई तेज आंधी-बारिश में हाईमास्ट लाइट क्षतिग्रस्त हो गई। लाइट खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों ने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी और जिला पंचायत सदस्य से शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। गुरुवार को ग्रामीणों ने खराब हाईमास्ट लाइट बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सचिन पांडेय, राजन गुप्ता, झिनकू गुप्ता, दीनू गुप्ता, अन्नू गुप्ता, रामसूरत यादव, पप्पू, सुरेश दरोगा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.