नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- प्रदूषण दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। कम उम्र में ही कई लोगों को सांस संबंधी बीमारियों ने घेर लिया है। अगर आप भी प्रदूषण से परेशान हैं और शुद्ध हवा के लिए एक अच्छा एयर प्यूरिफायर तलाश रहे हैं, तो पोर्ट्रोनिक्स का नया डिवाइस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। Portronics ने AIR X के लॉन्च के साथ एयर प्यूरिफायर (Air Purifier) सेगमेंट में एंट्री कर ली है। AIR X एक स्मार्ट HEPA एयर प्यूरिफायर है जिसे घर के अंदर की हवा को ज्यादा साफ और सुरक्षित बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि नया AIR X दमदार प्यूरिफिकेशन को आकर्षक डिजाइन और आसान कंट्रोल्स के साथ जोड़ता है, जो इसे आज के मॉडर्न घरों और वर्कस्पेस के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन बनाता है। कितनी है कीमत और इसमें क्या खास है,...