खराब स्मार्ट मीटर प्राथमिकता से बदले
गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- गाजीपुर। विद्युत निगम की ओर से स्मार्ट मीटर से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने जीएमआर स्मार्ट मीटर कंपनी के कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यों की प्रगति जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने खराब अथवा जले स्मार्ट मीटरों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने तथा तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराने को कहा। कंपनी और विभागीय कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाकर उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी और बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराना है। अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से समय से बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की। साथ ही कर्मचारियों को स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.