साहिबगंज, अप्रैल 19 -- तीनपहाड़। तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक करने का काम शुरू हो गया है। शनिवार को टेक्नीशियन सुपर वाइजर संतोष बर्मन और संजय कुमार तीनपहाड़ स्टेशन पहुच परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने में जुटे थे। सीसीटीवी खराब रहने से रेल पुलिस को किसी भी घटना की छानबीन करने में काफी परेशानी हो रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...