बांका, फरवरी 27 -- बांका, एक संवाददाता। जिले के बांका प्रखंडके बहिरा पंचायत अन्तर्गत भलवा दमगी गांव में सरकारी स्तर पर उपलब्ध कराए गए सरसों के बीज से फसल बर्बाद होने का मामला सामने आया है। किसानों का आरोप है कि खराब बीज के कारण उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर गया। गांव के किसान अजय मरांडी ने बताया कि उन्होंने सरकारी व्यवस्था के तहत दो पैकेट सरसों बीज लिया था और करीब एक बीघा खेत में बुवाई की थी। खेत की जुताई, डीएपी खाद, पटवन सहित सभी कृषि कार्य समय पर किए गए, यहां तक कि संबंधित कर्मियों द्वारा निरीक्षण भी किया गया। किसान का कहना है कि सरसों के पौधों में सामान्य रूप से पीले फूल आने चाहिए थे, लेकिन इस बार फूल पहले पीला और फिर उजला पड़ गया, जिससे फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। खेत में दाना के बराबर भी उपज नहीं हुई। अजय मरांडी ने सवाल उठाया कि यदि किसान...