कोडरमा, मार्च 11 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित कोठीयार पंचायत के रतनपुर, आनंदपुर और कहानीकेंद्र गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बदहाली का जीवन जीने को मजबूर हैं। विकास से कोसों दूर इन गांवों में आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मतदान किया, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल वे श्रमदान कर कच्ची सड़क बनाते हैं, लेकिन बरसात शुरू होते ही बारिश के पानी में सड़क बह जाती है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन जाते हैं। सड़क पर अत्यधिक चढ़ाई और घाटी होने के कारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.