कानपुर, मई 16 -- मूसानगर, संवाददाता। भीषण गर्मी में क्षेत्र के खराब पड़े वाटर फ्रीजरों को दुरूस्त करने का काम शुरू हो गया। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में खबर छपने के बाद हरकत में आए नगर पंचायत प्रशासन ने वाटर फ्रीजर की मरम्मत कराना शुरू कर दिया। इससे राहगीरों को सहूलियत मिलेगी 13 मई को प्रकाशित छह माह से एक वाटर फ्रीजर ठीक नहीं करा पाए सभासद की खबर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में छाप कर खराब पड़े वाटर फ्रीजर की समस्या को उठाया था। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष पूजा निषाद और ईओ नरेश कुमार ने समस्या को संज्ञान लेते हुए खराब पड़े वाटर फ्रीजरों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, जिससे लोगों को गर्मी के मौसम में प्यास बुझा सके । कस्बे में खिरियनपुरवा मोड़ पर लगे वाटर फ्रीजर का एक साल पहले से रिबोर खराब हो जाने से ठप पड़ा हुआ था। खराब पड़े वाटर फ्रीजर...