सराईकेला, अप्रैल 21 -- सरायकेला । सरायकेला-खरसांवा जिले के प्रतिष्ठित कुमार विजय प्रताप सिंहदेव मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में माध्यमिक परीक्षा के लगातार खराब परिणामों को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्र ने प्रभारी प्रधानाध्यापक नारायण कुमार (टीजीटी, हिंदी) को पद से मुक्त करते हुए उनकी जगह इतिहास की शिक्षिका मीनाक्षी रजक को नई जिम्मेदारी सौंपी है।जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्र ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय होने के नाते इस संस्थान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। उन्होंने दो वर्षों के खराब परिणामों के लिए नारायण कुमार की कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराया। श्री मिश्र ने कड़े शब्दों में कहा, "नारायण कुमार के नेतृत्व में लगातार गिरता शैक्षणिक स्तर उनकी का...