धनबाद, अप्रैल 30 -- वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के खराब परिणाम को लेकर धनबाद में जिला शिक्षा विभाग की सख्ती और तेज हो गई है। मंगलवार को आठ स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोका गया था। वहीं बुधवार को यह संख्या बढ़कर 11 हो गई। नई सूची में तीन और स्कूल उत्क्रमित उच्च विद्यालय फुलटांड़ (बाघमारा), उत्क्रमित उच्च विद्यालय डुंगरी (झरिया) और जेकेआरआरटीओ हिन्दी 2 उच्च विद्यालय चिरकुंडा का नाम जुड़ गया है। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और सभी शिक्षकों का अप्रैल 2026 का वेतन स्थगित कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) अभिषेक झा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इन स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध होने और नियमित पढ़ाई के बावजूद 10 प्रतिशत से अधिक छात्र अनुत्तीर्ण पाए गए हैं। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित शिक्षक...