लखनऊ, मार्च 10 -- मौर्य एक्सप्रेस के थर्ड एसी के कोच का दरवाजा खराब होने के कारण रात भर खुला रहा। जिसके कारण पर्याप्त कूलिंग न होने से यात्री ठीक से सो नहीं पाए। इस संबंध में एक यात्री ने रेलवे के अधिकारियों से शिकायत की है। यात्री दिलीप कुमार मिश्रा ने रेलवे के एक्स पर की शिकायत में खुले दरवाजे का फोटो भी डाला है। उन्होंने बताया कि कोच बी-4 का दरवाजा खराब होने के कारण खुला हुआ है। एक्स पर डीआरएम की ओर से बताया गया कि कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया गया है। शीघ्र ही समस्या का हल हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.