जहानाबाद, अप्रैल 9 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। लगातार खराब मौसम के कारण क्षेत्र के किसान इन दिनों काफी परेशान नजर आ रहे हैं। करीब एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है, जिससे रबी फसल को भारी नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। कभी तेज हवा, तो कभी बादल और हल्की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं, चना और सरसों जैसी रबी फसलें इस समय पकने की अवस्था में हैं, ऐसे में मौसम की मार सीधे उत्पादन पर असर डाल सकती है। किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह मौसम का मिजाज बना रहा, तो फसल की गुणवत्ता और उपज दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कई किसानों ने बताया कि उन्होंने मेहनत और लागत लगाकर फसल तैयार की है, लेकिन अब मौसम की अनिश्चितता के कारण नुकसान का डर सता रहा है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय हल्की धूप और सामान्य तापमान फसलों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.