वाराणसी, फरवरी 27 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। खराब मौसम की वजह से दिल्ली और बेंगलुरु से काठमांडू (नेपाल) जा रहे दो विमान शुक्रवार को वाराणसी डायवर्ट कर दिए गए। कई घंटे बाद काठमांडू में मौसम सामान्य होने पर विमान रवाना हुए। एयर इंडिया का विमान एआई 215 दिल्ली एयरपोर्ट से शुक्रवार सुबह 5.07 बजे काठमांडू के लिए उड़ा। इसमें 137 यात्री सवार थे। विमान काठमांडू हवाई क्षेत्र में पहुंचा तब वहां मौसम खराब होने से रनवे की दृश्यता सामान्य से काफी कम थी। इसकी वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। कुछ देर हवा में चक्कर लगाने के बाद चालक दल ने नजदीकी वाराणसी एटीसी से संपर्क कर विमान की लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद विमान को डायवर्ट कर सुबह 8.33 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस दौरान यात्री विमान में ही बैठे रहे। मौसम ...