आगरा, अप्रैल 8 -- आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस आगरा की ओर से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में बुधवार को फिरोजाबाद के युवाओं ने जनरल ड्यूटी के लिए दौड़ लगाई। शारीरिक मापदंड में दक्ष करीब 750 अभ्यर्थियों को गुरुवार को मेडिकल के लिए बुलाया गया है। आर्मी भर्ती कार्यालय आगरा द्वारा स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। जिसमें 19 अप्रैल तक करीब 19 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। जो क्रमबद्ध तरीके से सुचारु है। बुधवार को जीडी पद के लिए फिरोजाबाद के 1300 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। मंगलवार शाम से ही युवा जुटने लग गए। रात करीब दो बजे के बाद युवाओं को भर्ती स्थल पर प्रवेश दिया गया। करीब एक हजार युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। फिजिकल में करीब 750 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। जिन्हें अगले चरण के तहत चिकित्सा परी...