मऊ, सितम्बर 27 -- मऊ, संवाददाता। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में विगत दो दिनों से हो रही बारिश एवं तेज सतही हवाओं के चलते खरीफ फसलों को क्षति होने की संभावना को देखते हुए किसानों को सतर्क किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील किया है कि यदि वर्षा अथवा तेज हवाओं के कारण उनकी फसल को किसी प्रकार की क्षति हुई है तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित फसल बीमा कंपनी को उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि फसल बीमा कराने वाले किसान फसल क्षति की सूचना घटना के 72 घंटे के अंदर संबंधित बीमा कंपनी से संपर्क कर दर्ज करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- फसल खराब हुई तो 72 घंटे में दें सूचना इसके अतिरिक्त किसान किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर भी अपनी फसल क्षति की सूचना दर्ज करा सकते हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि फसल बीमित किसान अपनी फसल क्षति की सूचना जिला कृषि अधिकारी क...