खराब मौसम भी न रोक सका भावी अग्निवीरों के कदम
आगरा, अप्रैल 4 -- अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं ने विपरीत मौसम के बीच भी अनुशासन और दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश की। बारिश और तेज हवाओं के बावजूद भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रही। अभ्यर्थियों के उत्साह और प्रशासनिक समन्वय ने हर चुनौती को मात दी। रविवार को झांसी और ललितपुर जनपदों के जनरल ड्यूटी तथा आगरा के क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल पद के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। खराब मौसम के बावजूद करीब 1100 में से 850 अभ्यर्थी रैली स्थल पर पहुंचे और अपनी इच्छाशक्ति का परिचय दिया।खराब मौसम के कारण भर्ती स्थल पर कुछ समय के लिए बिजली बाधित रही और कुछ उपकरणों को हल्का नुकसान भी हुआ। सेना ने सिविल प्रशासन के सहयोग से हालात जल्द सामान्य कर लिए। सुबह करीब पांच बजे से ग्रुप के अनुसार दौड़ शुरू हुई। पास अभ्यर्थियों को रोक लिया गया, जबकि अन्य को बसों के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.