गिरडीह, मार्च 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। ईद के बाजार के उत्साह को खराब मौसम भी नहीं रोक सका। रविवार संध्या गिरिडीह शहर में अचानक मौसम ने करवट लेना शुरू किया पर यह संभल गया और बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पिछले 10 दिनों से ईद के खरीदारों से बाजार गुलजार है। इफ्तार के बाद रोजाना शाम से शहर के बाजार खरीदारों से गुलजार हो जाता है। रात 10 बजे तक बाजार की रौनक जस की तस रहती है। लेकिन रविवार तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई पर वह टिकी नहीं। इससे बाजार की रौनक पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। नतीजा यह हुआ कि इफ्तार के बाद बाजार में खरीदारों की काफी भीड़ देखी गई। मौसम का मिजाज रात नौ बजे तक उमड़ते घूमड़ते रहा।बिजली आती-जाती रही: खराब मौसम की मार बिजली व्यवस्था पर भी पड़ी। बिजली की रौशनी से ईद का बाजार चहक रहा था, उसे मौसम ने कुछ ही क्ष...