सिद्धार्थ, जनवरी 28 -- सिद्धार्थनगर। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने बुधवार को जिले में कक्षा एक से 12 तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस आदेश परिषदीय विद्यालय, माध्यमिक विद्यालयों समेत समस्त बोर्डों के निजी विद्यालयों को भी पालन करना होगा। इसका उलंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...