भागलपुर, सितम्बर 3 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। राघोपुर में तटबंध टूटने के बाद बाढ़ की स्थिति विकराल होने की सूचना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को भागलपुर आने वाले थे। विशेष राजकीय वायुयान से उनके दोपहर 2.45 बजे आने की सूचना पर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई। हवाई अड्डा मैदान में आईजी, प्रमंडलीय आयुक्त समेत तमाम अधिकारी और एनडीए के प्रमुख नेताओं का जमावड़ा होने लगा। लेकिन शाम तीन बजे अचानक आगमन रद्द होने की सूचना प्रशासन को दी गई। जिसके बाद सारे अधिकारी वापस हो गए। बताया गया कि खराब मौसम के चलते वायुयान पटना से उड़ान नहीं भर पाया। यह भी पढ़ें- दो दिन बाद ग्राउंड जीरो पर मुख्यमंत्री देखेंगे राघोपुर में गंगा का रौद्र रूप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...