नैनीताल, अप्रैल 7 -- भानू जोशी, नैनीताल। एडीएम नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज 8 अप्रैल को जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में उन्होंने लोगों से आवागमन में सावधानी और नियंत्रण बरतने की अपील की है। साथ ही सभी नामित नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।एडीएम ने तहसील, आपदा कंट्रोल रूम व जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से क्षति संबंधित सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, एडीबी आदि विभागों को किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उस...