मेरठ, सितम्बर 6 -- मेरठ पश्चिमी यूपी में निकाली जाने वाली किसान अधिकार यात्रा को फिलहाल कांग्रेस ने खराब मौसम एवं बारिश को देखते हुए स्थगित कर दिया। सात सितंबर को मीरापुर से शुरू होकर 13 सितंबर को किसान अधिकार यात्रा का जेवर में समापन होना था।कांग्रेस किसान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी संगठन अखिलेश शुक्ला ने बताया कि भारी वर्षा एवं आगामी दिनों में खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए किसान अधिकार यात्रा को स्थगित किया है। बताया कि किसान अधिकार यात्रा की नई तिथियों की घोषणा शीघ्र कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ विचार-विमर्श एवं सहमति के उपरांत की जाएगी। संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला एवं पूर्व मंत्री ओमवीर सिंह तोमर ने कहा कि किसान अधिकार यात्रा का उद्देश्य किसानों की समस्याओं, अधिकारों एवं...