किशनगंज, अप्रैल 27 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशनगंज में खराब मौसम रहने के कारण सोमवार को प्रस्तावित राज्यपाल का दौरा रद्द कर दिया गया है। जिलाधिकारी को इसकी आधिकारिक सूचना भेज दी गयी है। बताया जाता है कि खराब मौसम के कारण ऐसा निर्णय लिया गया है। बता दें कि राज्यपाल के किशनगंज दौरे की तैयारी पूरी कर ली गयी थी। रविवार को छुट्टी के दिन भी बैठक कर राज्यपाल के आगमन को लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया था। डीएम विशाल राज के अनुसार राज्यपाल का दौरा रद्द हो गया है। नई तिथि की जानकारी अभी नहीं दी गयी है। यह भी पढ़ें- आधी रात की आंधी ने मचाई तबाही, पेड़ उखड़े, फसलें बर्बाद, बिजली रही ठप यह भी पढ़ें- आधी रात आई आंधी से कई स्थानों में उखड़े पेड़, फसलों को हुआ नुकसान यह भी पढ़ें- खराब मौसम के कारण आर्ट एंड साइंस स्ट्रीट ...