लखनऊ, मार्च 28 -- सरोजनीनगर(लखनऊ) संवाददाता। खराब मौसम का असर अब विमान सेवाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। शनिवार तड़के बेंगलुरु से कोलकाता जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आईएक्स-1871 को कोलकाता में खराब मौसम के कारण लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। विमान ने सुबह 2:34 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी पर सुरक्षित लैंडिंग की। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक विमान में 176 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। अचानक डायवर्जन के कारण यात्रियों को काफी असुविधा झेलनी पड़ी। लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान लगभग पांच घंटे तक खड़ा रहा, इस दौरान यात्रियों को विमान के भीतर ही इंतजार करना पड़ा। लंबी प्रतीक्षा को लेकर कई यात्रियों ने असहजता भी जताई। बताया गया कि कोलकाता में मौसम सामान्य होने के बाद ही उड़ान को आगे रवाना किया गया। एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रश...