पूर्णिया, जनवरी 10 -- पूर्णिया। पूर्णिया हवाई अड्डा से गुरुवार को खराब मौसम के कारण स्टार एयर की अहमदाबाद-पूर्णिया-कोलकाता फ्लाइट कैंसल कर दी गयी। शुक्रवार को आठ फ्लाइट का परिचालन हुआ। कुल 855 यात्रियों का आवागमन हुआ। चार विमानों का आगमन हुआ। इससे 418 यात्री आये। चार फ्लाइट रवाना हुई इससे कुल 437 यात्री रवाना हुए। एयरपोर्ट डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि आज दिल्ली, कोलकाता एवं हैदराबाद के लिए फ्लाइट ससमय रवाना हुई। स्टार एयर की अहमदाबाद-पूर्णिया-कोलकाता की फ्लाइट खराब मौसम के कारण कैंसल कर दी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...