महाराजगंज, अप्रैल 7 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में फरेंदा पुलिस ने कार्रवाई की है। तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो खराब मोबाइल के बदले सामान लेने का लालच दे रहे थे।प्रभारी निरीक्षक थाना फरेन्दा योगेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में एसआई मनीष कुमार की टीम ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। ये व्यक्ति लोगों को लालच देकर उनके पुराने एवं खराब मोबाइल फोन के बदले विभिन्न प्रकार का सामान लेकर मोबाइल एकत्र कर रहे थे। जांच के दौरान इनकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर इनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए धारा 170/126/135 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत चालान किया गया। पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि इस प्रकार के संदि...