सिद्धार्थ, अप्रैल 15 -- उस्का बाजार। गर्मी के मौसम में उस्का बाजार कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। बिजली की बदहाल व्यवस्था से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि हाल के कुछ दिनों से विद्युत उपकेंद्र उस्का बाजार की बिजली व्यवस्था खराब हो गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी व उमस से वैसे ही हाल बेहाल है, ऊपर से बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। कस्बा के दीप नारायण, पवन कुमार, गौतम मिश्र आदि का कहना है कि अनियमित बिजली कटौती से सभी परेशान है। उन्होंने बिजली कटौती पर अंकुश लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बरवाडीह में लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति, परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.