गोरखपुर, मई 19 -- महावनखोर/कैम्पियरगंज। क्षेत्र के एक फर्नीचर दुकानदार पर खराब सामान देने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ता ने पुलिस से शिकायत की है। सहजनवा क्षेत्र के माठ बाजार निवासी शनिदेवल निषाद ने बताया कि उन्होंने नेतवर बाजार स्थित एक फर्नीचर के दुकानदार को मेज, कुर्सी, सिंगारदान समेत अन्य फर्नीचर के करीब 45 हजार रुपये का भुगतान किया था। आरोप है कि दिया गया फर्नीचर खराब गुणवत्ता का निकला। शिकायत करने पर दुकानदार ने सामान अपने पास रख लिया, लेकिन सामान या पैसा वापस नहीं किया। पीड़ित ने कैंपियरगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...