ललितपुर, फरवरी 3 -- ललितपुर। नगर पालिका परिषद के मोहल्ला पिसनारी बाग स्थित बर्तन वाली गली से गोंड बाबा मंदिर तक के दोनों मार्ग पिछले करीब 10 वर्षों से ऊबड़ खाबड़ पड़े हैं। सड़क निर्माण की किसी ने सुध तक नहीं ली है। जिस कारण आवागमन में लोगों को अत्यधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर रोज होने वाली समस्याओं को लेकर लोगों में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है। लोगों के मुताबिक गंदा पानी गलियों में भर जाता है, जिस कारण कीचड़ फैला रहता है। उन्हें निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही उनके बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं और उन्हें घरेलू कार्य करने में भी काफी परेशानी होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.