मधुबनी, मार्च 11 -- मधुबनी। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आईसीडीएस योजनाओं की प्रगति को लेकर जिला स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम आनंद शर्मा ने की। इस दौरान जिले के सभी सीडीपीओ मौजूद रहे। डीएम ने आईसीडीएस से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से किए जा रहे कार्यों, डेटा की गुणवत्ता और विभिन्न सूचकांकों की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी लाभार्थियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए और आंगनवाड़ी सेवाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा नियमित गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन तथा बच्चों की वृद्धि की निगरानी को गंभीरता से किया जाए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द निपट...