जामताड़ा, मार्च 19 -- खराब प्रदर्शन करने वाले सीएचओ पर गिरी गाज,वेतन रोकने का निर्देश जामताड़ा, प्रतिनिधि।समाहरणालय सभागार में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, जिला टास्क फोर्स, रोगी कल्याण समिति, टीबी टास्क फोर्स, टीबी निक्षय पोषण एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने मैटरनल हेल्थ, संस्थागत प्रसव, एएनसी चेकअप, बीसीजी कवरेज, पूर्ण टीकाकरण आदि पैरामीटरों में अपेक्षित प्रगति नहीं रहने पर नाराजगी जाहिर करते हुए परफॉर्मेंस सुधारने को कहा। उन्होंने खराब प्रदर्शन कारण वाले सीएचओ को चिह्नित करते हुए वेतन बंद करने एवं स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। बैठक के क्रम में उन्होंने रूटीन टीकाकरण, मातृत्व एवं चाइल्ड हेल्थ, टीबी उन्मूलन, परिवार नियोजन, नॉन कम्युनिकेबल डिजीज, ई ...