उन्नाव, मार्च 9 -- उन्नाव। विकास भवन सभागार में डीएम गौरांग राठी की अध्यक्षता में उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ब्लॉक मिशन प्रबंधकों के कार्यों की समीक्षा की गई। खराब प्रगति पर असोहा, पुरवा, हिलौली, सरोसी, बांगरमऊ बीएमएम को फटकार लगाई। सीडीओ को निर्देश दिए कि उक्त के खिलाफ कार्रवाई को दो दिन में शासन को पत्र लिखकर भेजा जाए। मिशन के अंतर्गत वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष समूह गठित न किए जाने की लापरवाही संज्ञान में आने पर मजिस्ट्रेटियल जांच के निर्देश दिए। कहा कि बीडीओ की ओर से समूह की बैठक बुलाकर उनको दी गई राशि को चेक किया जाए। कार्यों का सत्यापन किया जाए। पत्रावलियों की जांच करने के निर्देश देकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। लक्ष्य के सापेक्ष समूह के गठन संतृप्तिकरण और सीआईएफ देने सहित अन्य विभागीय कार्यों की समय-समय पर समीक्षा ...