महोबा, अप्रैल 23 -- महोबा, संवाददाता। कलेक्ट्रेट में आयोजित सीएम डेश बोर्ड की बैठक में बड़ी परियोजनाओं के कार्यो की समीक्षा की गई। डीएम ने ए, बी और सी श्रेणी की परियोजनाओं के कार्यो को समय सीमा पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए है। जिला कार्यक्रम अधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी को खराब प्रगति पर फटकार लगाते हुए रैंकिंग की प्रगति में सुधार के निर्देश दिए। मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में सीएम डेश बोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने खंड विकास अधिकारियों को फैमिली आईडी कार्डो को लक्ष्य के अनुसार पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग को युवा उद्यमी योजना के लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। डाटा फीड़िग पर जोर देते हुए कहा कि डेटा पोर्टल में ड...