उरई, मार्च 10 -- उरई। गर्मी शुरू होते ही हर तरफ पानी का संकट शुरू हो गया है। पर पानी की आपूर्ति के लिए नगर पालिका ने अभी तक कोई तैयारी नहीं की है। आठ माह से उमरारखेरा में छह हैंडपंप बंद पड़े हैं। इनमें किसी का वासर खराब है तो किसी की जंजीर टूटी है। तो कई खुले ही पड़े हैं। इससे पानी किल्लत है। ढाई हजार की आबादी प्रभावित है। परेशानी उस समय बढ़ जाती हैं, जब एकाध दिन सरकारी नल से पानी न आए। लोगों ने बताया जब अभी यह हाल है तो आने वाले दिनों में क्या स्थिति होगी। उमरारखेरा में इन दिनों पानी की समस्या है। मोहल्ले के पाठकपुरा, कारसदेव मंदिर, गीता यादव सरीखे ऐसे कई स्थान हैं, जहां पर हैंडपंप बंद पडे़ है। जबकि मोहल्ले के ही जयप्रकाश गौतम व लालू श्रीवास्तव के मकान के पास हैंडपंप छह माह से खुले पडे़ है। मोहल्ले के बेमिसाल, संजीव, राहुल, परमात्मा शरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.