गोपालगंज, मार्च 9 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। जिले में अगले महीने से पड़ने वाली गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने खराब पड़े 462 चापाकलों को दुरुस्त कराने की पहल की है। चापाकलों को ठीक करने के लिए सोमवार को डीएम पवन कुमार सिन्हा ने कलेक्ट्रेट परिसर से चलंत चापाकल मरम्मति दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल में शामिल सदस्य प्रखंडवार भ्रमण कर सार्वजनिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों सहित अन्य जगहों पर खराब पड़े सभी सरकारी चापाकलों को ठीक करेंगे। जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित सभी सरकारी चापाकलों की संख्या 28 हजार 204 है। इनमें आईएम-2 व आईएम-3 श्रेणी के 7 हजार 363, साधारण श्रेणी के 19 हजार 114 तथा तारापंप श्रेणी के 927 चापाकल शामिल हैं। इनमें से वर्तमान समय में 462 चापाकल खराब स्थिति में पाए गए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.