सीतामढ़ी, मार्च 7 -- शिवहर। जिले में खराब पड़े सभी सरकारी चापाकलों की मरम्मती का कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश डीएम प्रतिभा रानी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया है। उन्होंने यह निर्देश गर्मी के मौसम में पेयजल संकट उत्पन्न नहीं हो इसको लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में दिया। बैठक में जिले में पिछले वर्ष की तरह पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो इस संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समीक्षा के दौरान डीएम ने जिले के सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि वे पंचायत सचिव एवं विकास मित्रों के माध्यम से सभी पंचायतों में अधिष्ठापित सरकारी चापाकलों के संचालन की स्थिति का भौतिक सत्यापन कराएं। अगर खराब है तो उसे पीएचईडी के माध्यम से शीघ्र ठीक कराएं। साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.