हाजीपुर, मार्च 10 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। प्रखंड के मंसूरपुर हलैया पंचायत की कबिलपुरा गांव,वार्ड नं 13 में खराब पड़ी बिजली स्ट्रीट लाइट को लेकर दर्जनों महिलाओं नाराजगी जाहिर की है। बुजुर्ग छठिया देवी ने बताया कि बिजली के खंभे पर लगे स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण समस्या होती है। उन्होंने सोलर लाइट लगवाने की मांग की है। वहीं अन्य दूसरी ग्रामीण सविता देवी ने बताया कि पंचायत के पूर्व मुखिया द्वारा लगवाए गए बिजली के खंभों में स्ट्रीट लाइट लगवाने के कुछ महीनों बाद से ही खराब हो गई। जिस कारण से कई सालों से इसे ठीक नहीं करवाया जा रहा। वहीं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड नंबर 13 एवं 14 के टोला मोहल्ला में बिजली के खंभे पर लगे स्ट्रीट लाइट सिर्फ देखने के लिए है,परंतु खराब होने से अंधेरा बनी रहती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सार्वजनिक पूजा स...