अयोध्या, मई 8 -- गोसाईगंज, संवाददाता। क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी के खराब नेटवर्क को लेकर सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वैस अंसारी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के नेटवर्क प्रभारी को शिकायत भेज कर व्यवस्था ना दुरुस्त होने पर सैकड़ों लोगों के साथ दूसरे नेटवर्क में पोर्ट करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि एक अभियान चलाकर प्राइवेट कंपनी का विरोध किया जाएगा और लोगों से संपर्क कर दूसरे कंपनी में पोर्ट कराया जाएगा। उन्होंने शिकायत में कहा है कि एक तो वैसे ही कंपनी ने लगाए गए टावर की क्षमता से कहीं अधिक कनेक्शन वितरित किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर रही सही कसर भी पूरी हो जाती है। नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त चुका है। अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं है। बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। जरूरी कंटेंट इंटरनेट पर सर्...