मुंगेर, मार्च 13 -- असरगंज, निज संवाददाता। पेयजल संकट से निपटने की तैयारी तेज कर दी गई है। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी तान्या की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ ने सभी मुखिया को निर्देश दिया कि पंचायतों में पीएचईडी द्वारा संचालित नल-जल योजना की स्थिति से अवगत कराएं। उन्होंने खराब पड़े नल-जल योजना, लंबे समय से खराब चापाकलों की सूची जल्द से जल्द तैयार कर पीएचईडी को उपलब्ध कराने के लिए कहा। बीडीओ ने कहा कि गर्मी बढ़ने से पहले खराब पड़े नल-जल और चापाकलों की मरम्मत कराई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी अमित कुमार, राजस्व अधिकारी फैसल खान, प्रखंड प्रमुख नूतन कुमारी, मुखिया स्वाति, धर्मेंद्र मांझी, कासिम रजा, मुखिया प्र...