खराब ट्रैफिक व्यवस्था से रोजाना लग रहा लंबा जाम
सीवान, मई 18 -- सीवान। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में खराब ट्रैफिक व्यवस्था के कारण लोगों को रोजाना जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण वाहन धीरे-धीरे चलते हैं। ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कई बार एंबुलेंस भी ट्रैफिक में फंस जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने जल्द सुधार का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.